फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, रूह कांप जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मलकाना गांव में वीरवार को एक बर्जुग महिला की उसके घर में लाश बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की निर्मम हत्या हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहम मामला दर्ज किया गया है। शव देखकर बताया जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले हुई है। जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला देवी (70) पत्नी स्व. अन्नत राम के रूप में हुई है।

मृतका का शव बिस्तर पर लहूलूहान हालत में पड़ा था और उसके सिर व माथे पर गंभीर चोटें के निशान पाए गए है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त बर्जुग महिला के साथ मारपीट की गई थी और सिर पर गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ी थी खून से सनी लाश

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका कमला देवी पिछले करीब 20 सालों से घर में अकेली रहती थी और दूध बेचने का काम करती थी।

मृतका के दो बेटे है जोकि पंजाब के तलवाड़ा व लुधियना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शव की हालत देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की करीब दो दिन पहले हत्या की गई है।

सुरड़वा पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि बर्जुग महिला काई सालों से गांव में अकेली रह रही थी। वीरवार को जैसे ही महिला का शव मिलने की सूचना उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया।

इंदौरा पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर मस्त राम की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के भीतर जाकर देखा कि बिस्तर पर महिला की खून से सनी लाश पड़ी थी। पुलिस ने भादसं की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है और हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें