फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: तैयारियां शुरू, मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण

Sun, 10 Mar 2024 11:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chardham Yatra 2024: मार्च माह के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण और अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर पंजीकरण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।

Uttarakhand: भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी बोले- राहुल गांधी अच्छे आदमी, पर राजनीतिक यात्रा में सीखी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी।

अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा।
- वाईएस गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें