फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे बदरीनाथ

Fri, 19 Nov 2021 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

20 को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का आह्वान किया गया और कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
badrinath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए। 20 को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


1479 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन 
वहीं गुरुवार को 1479 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 185848 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

माता लक्ष्मी का आह्वान और कढ़ाई भोग का आयोजन
गुरुवार को भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा के बाद शीतकाल में वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो गया था। जिसके बाद वेद उपनिषदों को सम्मानपूर्वक मंदिर संरक्षण में रखा गया। जिसके बाद शुक्रवार को मां लक्ष्मी का आह्वान किया गया और कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कमलेश्वर महादेव मंदिर: निसंतान दंपतियों ने रात भर दीए को हाथ में रखकर की तपस्या, हर साल देशभर से आते हैं शादीशुदा जोड़े, तस्वीरें
विज्ञापन


यह परंपरा आदि गुरु शंकराचार्य ने शुरू की
बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि वेद मंत्रों की ऋचाओं की प्राचीन आठ शैलियां हैं। वेद मंत्रों की प्राचीन शैली में ही आज भी बदरीनाथ धाम में वेद पाठ होते हैं। प्रतिदिन भगवान बदरीनाथ को एक अध्याय अर्पित किया जाता है। यह परंपरा आदि गुरु शंकराचार्य ने शुरू की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें