देहरादून। रात्रि लॉकडाउन के आदेश के बाद भी देर रात तक रेस्टोरेंट और दुकान खोलना चार रेस्टोरेंट और दुकान स्वामियों को भारी पड़ गया। थाना वसंत विहार पुलिस ने चारों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
शासन के निर्देशों के क्रम बृहस्पतिवार को थाना बसंत विहार पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग की तो द गढ़वाल फैमिली रेस्टोरेंट, राजधानी रेस्टोरेंट, चाय सुट्टा बार इंदिरानगर, व सेफ पीकेज रेस्टारेंट अनुराग चौक 10:30 बजे के बाद भी खुले मिले। इसके बाद पुलिस ने द गढ़वाल फैमिली रेस्टोरेंट के मालिक सचिन खंडूरी, राजधानी रेस्टोरेंट के स्वामी अंकित नेगी, चाय सुट्टा बार इंदिरानगर के स्वामी मोहित व सेफ पीकेज के स्वामी विनोद कुमार के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट व दुकानदारों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मा.सि.रि.