फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी मासूम की जान: चार साल की बच्ची को पड़ा मिर्गी का दौरा, ट्रैफिक में एंबुलेंस फंसने से परिजन हुए बेचैन

Sat, 25 Jun 2022 03:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

स्थानीय लोगों और पीआरडी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला जा सका, लेकिन इस बीच एक मासूम की जान पर बन आई। परिजन भी बच्ची की हालत देख बेचैन हो गए है। पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस के फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बन आई। आखिर में पौन घंटे बाद जाम से निकालकर एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजा गया, जहां बच्ची का उपचार किया गया। शुक्रवार को पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक की चार साल की बच्ची को मिर्गी के दौरा पड़ गया।

ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल

बच्ची को लंढौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 11.34 पर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस गई और तीन किमी का सफर 37 मिनट में तय करना पड़ा। यहां से बच्ची को दून के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों संग पीआरडी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम से एंबुलेंस को निकाला। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक जाम से सभी परेशान

शहर में पर्यटकों की आमद के बीच शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थित चौक-चौराहों पर बनी रही। ट्रैफिक जाम में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन फंसने से पुलिस को भी भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड में करीब एक किमी लंबा जाम लगने से यमुना घाटी जाने वाले यात्री परेशान रहे।
 
गांधी चौक, किंग्रेग मार्ग में भी लंबा जाम दिनभर लगता रहा। मालरोड में जगह-जगह वाहनों के खडे़ होने से जाम की स्थिति बनी रही। पिक्चर पैलेस चौक पर बार-बार लगे ट्रैफिक जाम से पर्यटक और स्थानीय लोग जूझते नजर आए। पुलिस, पीआरडी जवानों ने जाम खोलने के लिए जमकर पसीना बहाया। शहर में पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था कम पड़ गई।

ये भी पढ़ें...रील नहीं रियल है ये: दोस्त ने शादी में बुलाया पर बरात में न ले गया, दिल में चुभी ये बात तो भेजा 50 लाख का नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें