फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे 21 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही सरकार से 21 सवाल पूछे। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने बेरोजगारी, पलायन समेत तमाम मुद्दों भाजपा व कांग्रेस सरकारों को घेरा।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के आरोपियों को आज तक कांग्रेस व भाजपा की सरकारें सजा नहीं दिला पायी हैं। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने का मामला भी अधर में लटका हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से हर साल पलायन तेजी से हो रहा है जिसे रोकने में सरकारें नाकाम साबित रही हैं। राज्य के पर्वतीय इलाकों में रोजगार के बेहतर अवसर नहीं होने से लाखों युवा दूसरे राज्यों को पलायन कर रहे हैं। राज्य गठन के बाद दो दशक से राज्य की सत्ता पर कांग्रेस व भाजपा की सरकारें काबिज रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश की जनता से वादे तो बहुए किए गए, लेकिन धरातल पर नहीं उतार पायी हैं। धरना-प्रदर्शन में रवि ठाकुर, अब्दुल जब्बार, मुकेश सिंह, जितेंद्र बहल, जसपाल सिंह, ललित शर्मा, अरमान, सलमा, सविता, शरद जैन, मोहित कुमार, विनोद भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें