दुकानदार के गल्ले से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दुकानदार को जब इस बात का पता चला तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि अभिषेक लौधी निवासी दौड़वाला की क्षेत्र में ही दुकान है। आरोप है कि कृष्णा गुरुंग एक मार्च को रात आठ बजे उनकी दुकान पर आया। दुकान पर उसने गाली-गलौच की। इस दौरान कृष्णा को उसके घर वाले लेकर चले गए। अगले दिन वह अपने साथी सागर के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने कहा कि एक मार्च को उसकी दुकान पर कृष्णा का फोन छूट गया था।
अभिषेक ने फोन छूटने से मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी दुकान के गल्ले से तीस से चालीस हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। कृष्णा गुरुंग भी दौड़वाला का रहने वाला है।