फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने खोला शिखर धवन की शादी का राज

Tue, 30 Oct 2012 03:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। मीडिया का ध्यान उनकी शादी की ओर भले ही न गया हो लेकिन उनके दोस्त और भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उनकी शादी का खुलासा कर दिया है। रोहित ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को बताया कि शिखर और आयशा ने शादी कर ली है और वह उन्हें उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देते है।
विज्ञापन


शिखर ने वैसे तो अपनी शादी का एलान आईपीएल के दौरान ही कर दिया था। शिखर और आयशा की सगाई 2009 में हो चुकी है लेकिन धवन अपने क्रिकेट कैरियर को बनाने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें विवाह का सही समय नहीं मिल रहा था। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया और इंग्लैंड ए टीम के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि वह इस दौरान शादी करना चाहते है। बीसीसीआई ने उनकी उपलब्धता कि असमर्थता को समझते हुए उनकी जगह अंबाती रायडु को टीम में जगह दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें