10 जून का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस दिन टीम इंडिया ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहली टेस्ट जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ ये ऐतिहासिक जीत दिलाने में कपिल देव का योगदान सबसे ज्यादा था। इस टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। 10 जून 1986 को लॉर्ड्स पर खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज ग्राहम गूच और टिम रॉबिन्सन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। रॉबिन्सन 35 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड गॉवर ज्यादा देर तक नहीं टिके और वह 18 रन बनाकर चलते बने।