फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम पल: आज के दिन भारत ने लॉर्ड्स पर जीता था पहला टेस्ट, जब कपिल देव की सेना ने इंग्लैंड को चटाई धूल

Thu, 10 Jun 2021 03:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। 10 जून 1986 को टीम इंडिया ने कपिल देव के नेतृत्व में लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच में पहली जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
10 जून का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस दिन टीम इंडिया ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहली टेस्ट जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ ये ऐतिहासिक जीत दिलाने में कपिल देव का योगदान सबसे ज्यादा था। इस टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। 10 जून 1986 को लॉर्ड्स पर खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज ग्राहम गूच और टिम रॉबिन्सन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। रॉबिन्सन 35 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड गॉवर ज्यादा देर तक नहीं टिके और वह 18 रन बनाकर चलते बने। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल देव - फोटो : social Media
जब मध्यक्रम में लगातार विकेट गिर रहे थे तो ऐसे में ग्राहम गूच ने एक छोर संभाले रखा। वह 114 रन बनाकर आउट हुए। लोअर मिडिल ऑर्डर में डेरेक प्रिंगल ने बहुमूल्य 3 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत की ओर से खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चेतन शर्मा ने 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा रोजर बिन्नी 3 जबकि कपिल देव और मनिंदर सिंह 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। इस तरह इंग्लैंड की टीम अपनी पहली इनिंग्स में 294 रन बना पाई। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल देव
इंग्लैंड के मुकाबले भारत ने अपनी पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 341 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 126 रन दिलीप बेंगसरकर ने बनाए। उनके अलावा मोहिंदर अमरनाथ ने 69 सुनील गावस्कर ने 34 जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन 33 रन बनाने में सफल रहे। इंग्लैंड की ओर से ग्राहम डिले ने सबसे अधिक 4 और डेरेक प्रिंगल ने 3 विकेट लिए। 

4 of 5
kapil dev
इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में कूछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 180 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी इनिंग्स में 40 रन बनाने वाले माइक गैटिंग टॉप स्कोरर रहे वहीं एलन लैंब में 39 रन बनाए। कपिल देव ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार विकेट लिए। जबकि मनिंदर सिंह ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल देव - फोटो : ESPN
भारत को मैच जीतने के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे टीम इंडिया ने पांच विकेट पर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में भी दिलीप वेंगसरकर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। जबकि कप्तान कपिल देव 23 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में बेहतरीन कप्तानी और गेंदबाजी करने वाले कपिल देव को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें