फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: आज से टी-20 सीरीज की शुरुआत, कब-कहां और कैसे देखें पहला मैच LIVE

Fri, 12 Mar 2021 08:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट मॉर्गन - फोटो : social media
विज्ञापन

चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से पटकने के बाद अब भारत की निगाहें टी-20 श्रृंखला पर है। टेस्ट सीरीज में भले ही इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए हो, लेकिन फटाफट क्रिकेट में मुकाबला टक्कर का होगा। गेंद के रंग बदलने से इंग्लैंड की किस्मत भी बदल सकती है। कप्तान इयोन मॉर्गन के टीम में जुड़ने से खिलाड़ियों में जोश भी आया होगा।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा मैच?

पांच मैच की टी-20 सीरीज आज से खेली जाएगी। इंग्लैंड दुनिया की नंबर एक टी-20 है बीते कुछ साल से इस फॉर्मेट में उसका प्रदर्शन कातिलाना रहा है, लेकिन जब भारत से टक्कर की बात होती है तो अंग्रेजों का प्रदर्शन दयनीय हो जाता है। दोनों टीम के बीच अबतक खेले 14 मैच में से सात मैच इंग्लैंड ने जीते तो इतने ही मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी।

कहां खेला जाएगा?

मैच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। सिर्फ पहला मुकाबला ही नहीं बल्कि पूरी टी-20 सीरीज भी यहीं होगी। अंतिम दो टेस्ट मुकाबले भी दुनिया के इसी सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए थे। तब पिच को लेकर जमकर किचकिच हुई थी। ऐसे में क्यूरेटर्स ने फटाफट मुकाबलों के लिए किस तरह तैयारी की है, देखना होगा।

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

दिन-रात्रि मैच होने की वजह से भारतीय समयानुसार मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। स्टेडियम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फैंस को भी अनुमति मिली है। टिकट की कीमतें 500 से लेकर 10 हजार के बीच हैं, जिन्हें बुक माय शो एप्प से भी खरीदा जा सकता है।

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें