इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक जड़ने वालीं इस बल्लेबाज की चोट के बारे में शनिवार को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह जानकारी दी। शुभा उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरी।
भारत की महिला बल्लेबाज शुभा सतीश की अंगुली में ‘फ्रैक्चर और डिस्लोकेशन’ के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सप्ताह खेले जाने वाले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है। शुभा ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा 69 रन बनाने के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स के साथ 115 रन की साझेदारी की थी। भारत ने इस टेस्ट मैच को तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड 347 रन से जीता।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक जड़ने वालीं इस बल्लेबाज की चोट के बारे में शनिवार को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह जानकारी दी। शुभा उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरी। वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं आईं।
कप्तान हरमनप्रीत ने शुभा की खूब तारीफ की थी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड पर जीत के बाद कहा था, 'हमारे कोच अमोल मजूमदार ने हमारी बहुत मदद की। मेरे पास टेस्ट में टीम का नेतृत्व करने का कोई अनुभव नहीं था। मैं उनके (मजूमदार के) फैसलों पर भरोसा कर रही थी, चाहे वह पहली पारी में शुभा (सतीश) को वन-डाउन पर भेजना हो या गेंदबाजी में उन्होंने जो भी विचार दिए हों, जैसे कि पहले 40 मिनट आज महत्वपूर्ण थे, यह सभी विचार उनके थे। उन्होंने कहा था कि सुबह की परिस्थितियों का उपयोग करें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा- शुभा ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दी। यह हमारे कोच का निर्णय भी था। एनसीए में प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने उसे बल्लेबाजी करते और खेल को आगे ले जाते हुए देखा था। मजूमदार ने कहा कि अगर हम उसे वन-डाउन पर भेज सकते हैं तो वह हमें ठोस शुरुआत दे सकती है और शुभा ने वैसा ही किया जैसा हम उनसे उम्मीद कर रहे थे।'