फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC: 21 को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, 2024 के आम चुनाव की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

Sun, 17 Dec 2023 12:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होने वाली यह मीटिंग इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन बाद होगी। बता दें, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को होनी है। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्य समिति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 21 दिसंबर को बुलाई गई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अगले साल के आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और भाजपा का मुकाबला करने के लिए अपने चुनाव अभियान को जमीन पर उतारने की योजना तैयार करने के लिए बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

दो दिन बाद होगी इंडिया की बैठक
बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होने वाली यह मीटिंग इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन बाद होगी। बता दें, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को होनी है। 

राहुल की यात्रा पर विचार संभव
कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर निकाली जाने वाली यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस यात्रा के मोड को लेकर विचार कर रही है कि इसे पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में। पार्टी पैदल समेत हाइब्रिड मोड में पूर्व-से-पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस एजेंडे पर चर्चा
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे नई दिल्ली में होगी। विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सामने 'मुख्य सकारात्मक एजेंडा' तैयार करना, सीटों का बंटवारा और संयुक्त रैलियां आयोजित करने का कार्यक्रम मुख्य चुनौतियों में शामिल है, जिसे उसकी अगली बैठक में उठाया जाएगा।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टियां बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में एकता की थीम 'मैं नहीं, हम' के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

चुनावों में मिली हार पर विचार
सीडब्ल्यूसी की बैठक में हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों का भी विश्लेषण किया जाएगा, जिसमें उसे हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तेलंगाना में जीत मिली थी। पार्टी मिजोरम में भी चुनाव हार गई थी। इसमें हार के कारणों और 2024 के चुनावों के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें