फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत

Thu, 23 Sep 2021 02:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी। 
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन मैचों एकदिवसीय श्रृंखला जारी है। मिताली राज की अगुवाई में टीम पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार (24 सितंबर) को खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बैटर हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है वह अभी स्वस्थ नहीं हैं और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।         

गौरतलब है कि पहले वनडे में भी हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कप्तान मिताली राज के 61 रनों बदौलत 225 रन का स्कोर बनाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 54 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


दास ने अगले मैच की रणनीति पर कहा, 'हमें अपनी सलासे जोड़ी से एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। अगर बात करें मध्यक्रम की तो हमने इसके लिए काफी मेहनत की है और हम इसे कल के मैच में अमल में लाएंगे। हम 250 के स्कोर को हासिल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें