फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 15 तक अपलोड करें शिक्षकों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। परिषद ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी जारी किए हैं। इसके लिए 15 दिसंबर तक समय दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इस बार जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 42039 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
डीआईओएस अतुल कुमार ने बताया कि समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का डेटा परिषद के पोर्टल पर अपलोड कराया जाना है। जिस विषय के अध्यापन के लिए शिक्षक की नियुक्ति की गई है उसका विवरण भी देना होगा। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें