फोटो31सोरोंजी के मौजमपुर में मंदिर की जगह पर किया गया अवैध निर्माण।संवाद
सोरोंजी। नगरिया के गांव मौजमपुर में भोलेनाथ मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने की ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से शिकायत की। ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 675 भोलेनाथ महाराज मंदिर के नाम पर है। इसका रकबा 0.1900 हेक्टेयर है। इसमें 1.5 बीघा में मंदिर का निर्माण है बाकी शेष जगह में पानी की प्याऊ बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसको तोड़कर कुछ लोग अवैध निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज व मारपीट पर उतर आए। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को ज्ञापन देकर अवैध निर्माण रुकवाने व कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान राजकुमारी, धर्मपाल, देवेंद्र, कमलेंद्र सिंह, हरीशंकर, शिवम् दीक्षित, हरिश्चंद्र, अर्जुन आदि ग्रामीण हैं। संवाद