फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हुए नुकसान पर व्यापारियों ने की आर्थिक मदद

विज्ञापन
20jjrp13- दुकान पर लगी आग को बुझाते लोग। स्रोत : व्यापार मंडल
विज्ञापन
झज्जर। सीताराम गेट पर स्थित टेकचंद करियाणा स्टोर की दुकान में गत दिवस शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। अब शहर के व्यापारियों ने दुकानदार रोहित सैनी की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

शहरी व्यापार मंडल के आह्वान पर शहर के व्यापारियों ने दुकानदार के पास सीधे और व्यापार मंडल के जरिये आर्थिक सहायता जुटानी शुरू कर दी है। यहां बता दें कि सीताराम गेट स्थित टेकचंद करियाणा स्टोर में मंगलवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस कारण दुकान में रखे दो फ्रिज, एक कूलर के अलावा चीनी, चावल, तेल सहित अन्य करियाणा का सामान जलकर राख हो गया था। इससे दुकानदार रोहित सैनी को लगभग साढे़ तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
बुधवार को व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने व्यापारी की दुकान पर हुई आगजनी की घटना की बात व्हाट्सअप ग्रुप पर व्यापारियों से सांझा की और उसकी सहायता की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें