फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी नाबालिग बेटी को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने निचलौल थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें