फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले चार दिन लू का अलर्ट

विज्ञापन
-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में कड़ी धूप में छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तल्ख धूप की तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मंगलवार को कड़ी धूप के बीच गर्म हवा चलने से लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। जरूरी कार्य से निकले लोगों ने धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल किया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम देखी जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हवा में नमी का स्तर 20 से 67 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 22 से 24 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर सकता है।
विज्ञापन

25 और 26 अप्रैल को लू से राहत मिलेगी। लू के चलते हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो सिर को ढककर और पर्याप्त पानी पीकर ही बाहर जाएं। वहीं, प्रशासन की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू के प्रभाव से बचने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें