फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम माइनर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली क्षेत्र के गांव देवरखाना के पास से गुजर रही गुरुग्राम माइनर में डूबने से उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 17 वर्षीय शिवा की मौत हो गई। बादली थाना पुलिस ने शनिवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिवा देवरखाना गांव के पास ही रहता था और काम की तलाश में था। गत वीरवार को शिवा अपने परिचितों के साथ नहाने के लिए माइनर पर गया था। बताया गया है कि शिवा को तैरना नहीं आता था। एक बार तो परिचितों ने उसे माइनर से बाहर निकाल लिया, मगर दूसरी पर जब नहाने के लिए उतरा तो पानी की गहराई में चला गया।
उसे डूबता देख साथी परिचितों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। काफी तलाशने के बाद जब शिवा नहीं मिला तो बादली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार की देर रात शिवा का शव घटना स्थल से करीब एक से दो किलोमीटर दूर उलझा हुआ मिला।
विज्ञापन

गोताखोरों की टीम ने शिवा के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शिवा करीब एक माह पहले की गांव से काम की तलाश में बादली आया था। शिवा दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें