फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी अभी से करें : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने वीरवार को गांव कबलाना स्थित शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करने की सलाह दी।
उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय और मिड डे मील व्यवस्था का अवलोकन किया। प्राचार्य अजय कुमार खोखर ने उन्हें दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ संस्कारवान बनाने को कहा। उपायुक्त ने मिड डे मील की गुणवत्ता और स्वाद के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य को पौष्टिक, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इतिहास, हड़प्पा सभ्यता, मानसून और डायमंड जैसे विषयों पर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। उपायुक्त ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करने को कहा। उपायुक्त ने बताया कि समयबद्ध और योजनाबद्ध अध्ययन से लक्ष्य आसानी से प्राप्त होते हैं। यह विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें