फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी पद्धति से नगर निगम कराएगा पौधरोपण

Sat, 04 Jul 2020 10:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पौधारोपण
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पहली बार जापान की मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा। इस पद्धति से कई शहरों में पौधरोपण का प्रयोग सफल होने के बाद इसे यहां अपनाया जा रहा है। इसी शुरुआत ट्रांसपोर्ट नगर से रविवार को होगी। शहर के जोन-एक के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड में गरीब दास चौराहे के पास स्थित पार्क में मियावाकी पद्धति से पौधा रोपण रविवार की सुबह 10:30 बजे आरंभ होगा। नगर निगम के 1100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इस पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा। इससे पहले यह पार्क पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में था।

विज्ञापन


इसे पूरी तरह खाली कराए जाने के बाद अब मियावाकी पद्धति से 4500 से 5000 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें आम, बेल, जंगल जलेबी, पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, अर्जुन, कंजी, सागौन, शहतूत, अमलतास, गुलमोहर, मैटरफेरम, आंवला, अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। इस पौधरोपण में डीएपी खाद, लकड़ी का बुरादा, वर्मी कंपोस्ट व कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि जापानी मियावाकी तकनीक से यह पौधे15 से 20 साल में सघन वन का रूप ले लेंगे। जबकि सामान्य पद्धति में वन तैयार होने में 100 साल से अधिक का समय लग जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें