फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से लाइनपार की तीन कॉलोनियों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
-फोटो 51 : लाइनपार क्षेत्र में 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से जौहरी नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी और 22 फुटा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली करीब 11 घंटे तक ठप रही। रात 9 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो बुधवार सुबह करीब 8 बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में इंवर्टर भी काम नहीं कर सके, जिससे लोग रातभर जागते रहे। आग की लपटें करीब 20 फुट ऊँची उठीं। आग से ट्रांसफार्मर के साथ ही 11 केवी हाइटेंशन लाइन की इंसुलेटेड केबल और कुछ अन्य केबल भी जल गईं।
विज्ञापन


बताया गया कि यहां लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहे थे और तेल का रिसाव भी हो रहा था। मंगलवार रात केबल में अचानक खराबी आने के बाद आग लगी और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना से वार्ड-4, 5 और 6 के 500 से अधिक घरों में रहने वाले 2,000 से अधिक लोग रातभर बिजली संकट का सामना करते रहे। जौहरी नगर निवासी सुरेंद्र शर्मा, राजेंद सिंह, कृष्ण कुमार और सत्यवान ने बताया कि ओवरलोड और मेंटेनेंस की कमी के कारण बार-बार फाल्ट आते हैं। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में अतिरिक्त क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और बिजली ढांचे को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न आए। आग लगने के बाद तुरंत जौहरी नगर फीडर की सप्लाई बंद कर दी गई और डायल 112 पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर सप्लाई को दुरुस्त करा दिया गया है। सुबह तक बिजली सप्लाई चालू हो गई थी।

-बिजेंद्र कुमार, जेई, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।



-फोटो 51 :

-फोटो 52 :

-फोटो 53 :

-फोटो 51 : लाइनपार क्षेत्र में 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत पाठक- फोटो : Archive

-फोटो 51 : लाइनपार क्षेत्र में 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत पाठक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें