बादली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव दादरी तोए में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें टीबी के कारण, बचाव और सावधानियों और इलाज विस्तार से जानकारी दी।
सुपरवाइजर मंजूरेखा आर्य ने स्कूल के बच्चों को बताया कि लगातार दो सप्ताह से ज्यादा बलगम वाली खांसी टीबी हो सकती है। इसकी समय पर जाकर जांच करवानी चाहिए और टीबी मिलने पर इलाज लेना चाहिए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षणों में लगातार वजन का कम होना, बुखार होना, भूख ना लगना, कमजोरी महसूस होना आदि भी शामिल है।
राकेश कुमार ने बच्चों को बताया कि किसी को भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करके टीबी जांच करवानी चाहिए। गांव में जांच के लिए टीबी की वैन भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आई जिसमें लोगो को मुफ्त में दवाई भी दी और एक्स रे भी किया गया जिसमें गांव के अनेक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।