व्यासपुर। खंड के गांव शाहपुर में जन आवाज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
एएसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बेटियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सहभागिता का उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना एवं समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने जूडो-कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुहान, शोभांश, कृतिका, सूची, शिफा, युक्ति व सिफा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बेटी के महत्व विषयों पर भाषण के माध्यम से विचार प्रकट किए गए।
बच्चों ने प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों ने सामाजिक एकता एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया। महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा त्यागी व फाउंडेशन चेयरमैन सिद्धू राव ने कहा कि संगठन का लक्ष्य हर क्षेत्र में बेटियों को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है।