फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर ने एक विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
14jjrp13- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और ब्रिगेडियर होशियार सिंह क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की। मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी वियान दहिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और ब्रिगेडियर होशियार सिंह क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। ब्रिगेडियर होशियार सिंह क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिगेडियर होशियार सिंह क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 22.5 ओवरोंं में 179 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में आर्यन ने 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वियान दहिया ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 33.1 ओवराें में 9 विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में आर्यन बंसल ने 44 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
वहीं, गेंदबाजी में अभिषेक सिंह व रोहन ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी आर्यन बंसल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी वियान दहिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें