फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी बाबा का पार्थिव शरीर आज आएगा दिल्ली

Mon, 16 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का पार्थिव शरीर सोमवार की दोपहर कनाडा से दिल्ली आएगा। बुराड़ी स्थित ग्राउंड में बाबा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। संत निरंकारी मंडल के अनुसार, बाबा का पार्थिव शरीर सोमवार की दोपहर दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन


शव को सीधे बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में लाया जाएगा, जहां अनुयायियों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके अनुयायी बुधवार की सुबह तक बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी।

इस बीच बाबा हरेदव सिंह महाराज के अंतिम दर्शन करने के लिए देश विदेश से उनके अनुयायी दिल्ली पहुंचने शुरू हो गए हैं। संत निरंकारी मंडल के अनुसार, अभी ज्यादा श्रद्धालु नहीं आए है। मंगलवार और बुधवार को अधिकांश अनुयायी आएंगे। बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद बुराड़ी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें