फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी चुनाव : वोटिंग के बाद भिड़े समर्थक, भाजपा उम्मीदवार पर बोगस वोटिंग का आरोप

Mon, 16 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम दिल्ली के विकास नगर वार्ड पर रविवार हुए उपचुनाव में मतदान के बाद शाम निर्दलीय और भाजपा उम्मीदवार सुनील जिंदल के समर्थक आपस में भिड़ गए। निर्दलीय उम्मीदवार रोकेश फोर के समर्थकों का आरोप था कि गेट बंद कर अंदर बोगस वोटिंग की जा रही है।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। दोनों ओर से हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों ओर से शिकायत लेकर छानबीन की जा रही है।

विवाद विकास नगर वार्ड स्थित एफ-ब्लॉक में एक पोलिंग स्टेशन पर हुआ। शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया। इस बीच निर्दलीय उम्मीदवार के कुछ समर्थक वहां पहुंच गए। उनका आरोप था कि था कि भाजपा उम्मीदवार के समर्थक अंदर मौजूद हैं और वे बोगस वोटिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


नारेबाजी के बीच निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने पोलिंग स्टेशन के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच अंदर से कुछ बाहर निकले तो निर्दलीय उम्मीदवार के लोग उनसे भिड़ गए। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हल्का बल प्रयोग करने के बाद दोनों पक्षों को खदेड़ दिया गया। विवाद में दोनों ओर से दो लोग जख्मी हो गए। देर रात तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकासपुरी थाने में जमे रहे। दोनों पक्षों की शिकायत लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें