फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए करें जागरूक : डॉ. सुनील

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में कृषि अधिकारियों की बैठक लेते उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को गेहूं के फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करें। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है और मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों की जानकारी दें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मशीनरी व योजनाओं के बारे में भी अवगत कराएं।
निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर किसानों के साथ संवाद कर उन्हें फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती को भी सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-54: बहादुरगढ़ में कृषि अधिकारियों की बैठक लेते उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें