फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के फार्म भरे हैं तो मिलने वाली है खुशखबरी

Wed, 04 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) में कांस्टेबल के पद के उम्मीदवारों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। भर्ती परीक्षा के लिए वर्ष 2015 में आवेदन मंगवाए गए थे। वर्तमान में एडमिट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इसका शेड्यूल अधिकारी जल्द जारी करेंगे। पंचकूला सेक्टर-2 स्थित एचएसएससी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। एडमिट कार्ड तैयार होने के बाद परीक्षा की तिथि की घोषणा की जाएगी। एचएसएससी ने पुलिस विभाग में वर्ष 2015 अक्तूबर में कांस्टेबल की पोस्ट के लिए सात हजार वैकेंसी निकाली थी, जिसमें महिला कैटेगरी में परीक्षा हो चुकी है। एचएसएससी सचिव महाबीर कौशिश का कहना है कि एडमिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


कांस्टेबल (मेल) (जनरल ड्यूटी)
आयु -18 से 25 वर्ष
पदों की संख्या: 5000 
शिक्षा -10वीं और 12वीं
वेतन: 5200-20200 रुपये 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें