फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह निगम! शहर को पानी बचाने की सलाह, खुद सिंचाई भी पीने के पानी से

Wed, 04 May 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में सिंचाई के लिए पीने के पानी का प्रयोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शहरवासियों को अपने बगीचों की सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर के कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन निगम खुद सिंचाई के लिए पीने के पानी का ही प्रयोग कर रहा है। सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग में लैंड स्केपिंग का काम किया जा रहा है। यहां पर पौधे और घास लगाई जा रही है। इनकी सिंचाई के लिए निगम पीने के पानी का ही प्रयोग कर रहा है। मालूम हो कि 9 मई को मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन हो रहा है।
विज्ञापन


पानी बर्बादी पर 6 के चालान, 7 को नोटिस
निगम ने पानी बर्बादी रोकने के लिए मुहिम छेड़ी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोग पानी बर्बाद कर रहे हैं। 15 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 113 लोगों के दो-दो हजार रुपये के चालान हो चुके हैं और 1034 को नोटिस जारी किया जा चुका है। नगर निगम ने मंगलवार को 6 लोगों के दो-दो हजार रुपये के चालान काटे ह्रैं, जबकि 7 को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें