-फोटो 51 : एशिया चैंपियनशिप के लिए चयनित पहलवान अपने कोच के साथ अखाड़े में। स्रोत कोच
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। पहलवानी के गढ़ बन चुके बहादुरगढ़ के लिए एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लखनऊ में 3 जून को आयोजित ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंद केसरी सोनू अखाड़ा के पांच पहलवानों ने अंडर-20 जूनियर एशिया चैंपियनशिप और अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 4 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित होगी।
अंडर-20 एशिया चैंपियनशिप के लिए रोहित दलाल (57 किग्रा फ्रीस्टाइल), साहिल दलाल (86 किग्रा फ्रीस्टाइल), विकास दलाल (87 किग्रा ग्रीको-रोमन) और दिशांत रुहल (130 किग्रा ग्रीको-रोमन) का चयन हुआ है। वहीं अंडर-15 वर्ग में नितेश दलाल (57 किग्रा फ्रीस्टाइल) ने जगह बनाई है।
कुल मिलाकर अखाड़े के आठ पहलवानों ने विभिन्न राष्ट्रीय टीमों में चयन हासिल किया है, जिनमें से पांच जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए चुने गए हैं।
मुख्य कोच एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतेंगे।
चयन के बाद अखाड़े में खुशी का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। इस अवसर पर कई कोच और पहलवान मौजूद रहे।
-फोटो 51 :