फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
22 मई को सिंहपुर के पास कार ने बाइक को मारी थी टक्कर
विज्ञापन

महराजगंज से घर लौट रहे गोरखपुर के पीपीगंज निवासी निवासी युवक की हो गई थी मौत
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हादसे के शिकार युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेली निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नितिन कुमार 22 मई 2026 को अपनी बाइक से महराजगंज से घर लौट रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे सिंहपुर के पास पीछे से आ रही कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से नितिन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर आगे बढ़े ही थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि भाई की मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में था, जिसके कारण तत्काल सूचना नहीं दी जा सकी। बाद में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें