फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलिंडरों की भी होने लगी बुकिंग, व्यापारियों को राहत की उम्मीद

विज्ञापन
-फोटो 86 : बहादुरगढ़ में एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को बहादुरगढ़ की गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलिंडरों की भी गाड़ी पहुंची है। उद्योगपतियों और अन्य व्यापारियों ने अब राहत की उम्मीद जताई है। शहर में अब घरेलू गैस सिलिंडरों की समस्या कम हो गई है। परेशानी केवल उन लोगों को हो रही है जिनके पास या तो गैस सिलिंडर की कापी नहीं है या फिर जिन्हें ब्लैक में सिलिंडर लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लाइनपार के रहने वाले एक उपभोक्ता ने हफ्तेभर पहले घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराया था लेकिन उन्हें अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाइनपार के रहने वाले मोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 मार्च को जय माता गैस एजेंसी में सिलिंडर बुक कराया था लेकिन अब तक डिलिवरी नहीं हो पाई है।
उपभोक्ता का आरोप है कि डिलीवरी करने वाले ऑटो चालक का फोन लगातार बंद आ रहा है जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा। इस संबंध में एजेंसी कार्यालय में शिकायत भी दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से जांच कर जल्द डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह की लापरवाही जारी रही तो उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

झज्जर रोड स्थित एक गैस एजेंसी संचालक अमित कुमार ने बताया कि सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। घरेलू सिलिंडर उपभोक्ताओं को समयानुसार दिए जा रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडर भी एजेंसियों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें