फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

विज्ञापन
16jjrp09- बेरी में आयोजित खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्याति​थि को सम्मानित करते प्
विज्ञापन
बेरी। भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामकिशन शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है। समारोह में ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी, सीआर पब्लिक स्कूल माजरा डी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू कादियान, राजेंद्र शर्मा बाघपुर, आशा शर्मा, रेणुका पंडित, एसीपी शमशेर सिंह, इंफॉर्मेशन मैनेजर रवींद्र कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें