फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 1 लाख देगी टीएचडीसीआईएल

Sun, 16 Aug 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 13 अगस्त को विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस सुरंग में हादसा हुआ
विज्ञापन

ऋषिकेश। टीएसडीसी ने विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुई दुर्घटना के मृतकों व घायलों के परिजनों को अनुग्रह राशि की घोषणा की है। टीएचडीसी का कहना है कि मृतक के निकटतम परिजन को पांच लाख व घायलों को एक लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। बीते 13 अगस्त को विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस सुरंग में हादसा हो गया था। हादसे में हुई जनहानि पर टीएचडीसी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन समय में कंपनी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है व उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के अधिशासी निदेशक परियोजना शरद कुमार ने कहा कि हादसे से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। अनुग्रह राशि के माध्यम से मृतकों के परिजनों और घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें