फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयलपुर में 102 वर्षीय सारली देवी का निधन

विज्ञापन
07jjrp16- कोयलपुर निवासी 102 वर्षीय स्व. सारली देवी। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
साल्हावास। कोयलपुर गांव में सारली देवी पत्नी सुखदेव सिंह का 102 वर्ष में शनिवार सुबह 4 बजे देहांत हो गया। पति का लगभग 20 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। सारली देवी गांव ही नहीं आसपास के इलाके में सबसे बुजुर्ग महिला बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

सारली देवी ने ससुराल में पांचवीं पीढ़ी को देख लिया है। वे अपने लगभग 60 सदस्यों वाले परिवार के साथ सुखमय जीवन जी रही थीं। अंत समय तक वह स्वस्थ थीं। उनके बड़े बेटे लालचंद की आयु 85 साल है। वह भी स्वस्थ हैं। पांचवीं पीढ़ी के षडपौत्र हर्षित सात साल के हो चुके हैं। उनके परिवार में लालचंद, कंवर सिंह व कृष्ण तीन बेटे जीवित है जबकि एक बेटे महावीर सिंह का पांच साल पहले निधन हो चुका है।
बहुएं, पौत्र-पौत्रियां, पड़पौत्र-पड़पौत्रियां और पौत्र-षष्ठ पौत्रियां सहित कुल लगभग 60 सदस्य शामिल हैं, जो आज भी संयुक्त परिवार की तरह ही रहते हैं। परिजनों ने कहा कि सारली देवी देशी खाना पसंद करती थी। बाजरे की रोटी उन्हें पसंद थी। पिछले दो साल से वो चारपाई पर ही रहती थी। ग्रामीण भी उनसे रायशुमारी के लिए आते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें