फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : कांग्रेस ने कहा- नौटंकी कर रहे हैं भाजपा विधायक, सीएम बघेल बोले बृजमोहन पर हमले की कहानी प्रायोजित

Fri, 10 Nov 2023 01:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हुए हमले के दावों के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सब प्रायोजित मामला है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की ओर से अपने ऊपर हमले के दावों को कांग्रेस ने झूठा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है। यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है। बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने इस पूरे मामले को प्रायोजित बताया है। 

विज्ञापन


बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है, दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुदंर दास सरल सहज और सहृदयी संत है। वे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धर्म गुरू है। उनकी मृदुभाषी आचरण से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र बीवी के मतदाता उन्हें हाथों हाथ ले रहे, क्षेत्र के महिला, पुरूष सभी महंत जी की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब महंत रामसुंदर दास को मिल रहे जनसमर्थन से बृजमोहन अग्रवाल बौखला गये है। बौखलाहट में वे सहानुभूति पाने नौटंकी कर रहे है।
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास की लोकप्रियता के सामने बृजमोहन और भाजपा अपना पसंदीदा सांप्रदायिकता का गंदा खेल भी नहीं खेल पा रही है तो क्षेत्र में तनाव पैदा करने की नीयत से वे हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। अबकी बार बृजमोहन की कोई नौटंकी नहीं चलने वाली दक्षिण से उनकी विदाई तय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें