फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: BJP विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमला, कार्यकर्ताओं ने मदरसे में छुपाकर बचाई जान, धरने पर बैठे समर्थक

Thu, 09 Nov 2023 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर दक्षिण से सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। खुलेआम बदमाशों ने उनका कॉलर पड़कर उनसे मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाकर एक मदरसे में छिपाकर रखा। इस दौरान मदरसे में मौजूद लोगों और कार्यकर्तों ने उनके कुशल क्षेम के लिए कामना की। 

विज्ञापन




मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल खुद भी धरने पर बैठे हुए हैं और मांग की है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में पुलिस और भूपेश सरकार क्या कारवाई करती है। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के समर्थकों ने उनके ऊपर हमला किया है। यह सब कांग्रेस सरकार के इशारे पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें