फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: डकैती के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार, 23 साल से ढूंढ रही थी पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 06:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सीआरपीएफ 170वी बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोत्तापल्ली से डकैती के मामले में फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों ने डकैती की घटना में फरार नक्सली को 23 साल बाद गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ 170वी बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोत्तापल्ली से डकैती के मामले में फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया गोटे लक्ष्मी नारायण पुत्र कन्हैया निवासी कोत्तापल्ली 1999 में मद्देड थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में शामिल था। 

नक्सली गोटे लक्ष्मी नारायण के खिलाफ मद्देड थाने में तीन स्थाई वारंट लंबित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थाई वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई में वर्ष 1999 की घटना में शामिल लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। मद्देड थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें