फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाते ही एक ही परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत

Thu, 14 Sep 2023 06:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में खाने बनाते समय सब्जी में छिपकली गिर गई। जानकारी होने पर सभी ने वही खाना खा लिया। इसके बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
 
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में फूड प्वाइजनिंग के कारण एक ही परिवार की पांच सदस्यों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिता, बेटी और बेटा फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय सब्जी में छिपकली गिर गई। खाना खाने के बाद सभी की एक के बाद एक तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी दस्त होने लगे। सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोरबा शहर दूर थोड़ी स्थित गोढ़ी गांव निवासी राजेश महिलांगी की पत्नी बुधवार शाम को खाना बना रही थी। सब्जी बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई। सब्जी में छिपकली गिरने की जानकारी नहीं हो सकी। सभी ने खाना गया और एक के  बाद एक सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। इस दौरान उन्हें आशंका हुई की वह फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद अभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मेमो में राजेश महिलांगे, अंकित महिलांगे, निखिल महिलांगे इसके अलावा दो अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने घटनाक्रम की सूचना मेमो जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें