फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर में तेंदुए की मौत: शिकार के चक्कर में लोहे की तार में फंसा, वन विभाग ने लोगों से की ये अपील

Tue, 26 Sep 2023 01:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

शहर हो या गांव सभी जगह लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। कहीं भालू उत्पात मचा रहा है तो कहीं तेंदुआ। वन अमला भी भालू और तेंदुआ को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ रहा है।
विज्ञापन
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के सिंगारभाट में एक मकान के बाड़ी में घुसे तेंदुआ की मौत हो गई है। तेंदुआ सुबह चार बजे से घर की बाड़ी में फंसा हुआ था विभाग की टीम निगरानी कर रही थी तेंदुआ का शरीर तार में काफी देर तक फंसे होने के कारण उसकी मौत हो गई है। डीएफओ कृष्णा जाधव ने बताया कि सिंगारभाट पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते अक्सर तेंदुआ बस्ती में भोजन पानी की तलाश में घुस आता है। आज भी एक तेंदुआ बस्ती में घुसा था तेंदुआ का शरीर एक तार में फंस गया था। काफी देर तक फंसे रहने के चलते तेंदुआ की मौत हो गई। 

विज्ञापन

जंगली जानवरों पर नियंत्रण पाना मुश्किल:
शहर हो या गांव सभी जगह लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। कहीं भालू उत्पात मचा रहा है तो कहीं तेंदुआ। वन अमला भी भालू और तेंदुआ को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी भालू और तेंदुओं का उत्पात जारी है। अब इन पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा है। 


वन विभाग ने की लोगों से अपील: 

जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों मे वन्य प्राणी तेदुआ, भालू इत्यादि के देखे जाने तथा भालुओ द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा भालू एवं तेंदुआ से बचने के लिए सांवधानिया बरतने की अपील नागरिकों से की गई है। वन विभाग द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि वन्य प्राणी तेंदुआ, भालू के दिखाई देने पर उन्हे घेरने अथवा मारने का प्रयास न किया जाये, बल्कि खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें