फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में प्रेमी बना किडनैपर: पुलिस बनकर प्रेमिका को किया अगवा, एक महिला समेत पांच लोगों ने दिया साथ

Thu, 21 Sep 2023 05:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में एक तरफा प्रेम में युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। हालांकि सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक समेत अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले में अपहरण का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार के चलते फर्जी पुलिस बनकर युवती का अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ले जाने लगा. घटना की जानकरी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस के होश उड़ गए। आनन - फानन में पुलिस ने उन सभी को पकड़ लिया.

विज्ञापन


एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि नारायणपुर का रहने वाला आरोपी भाव सिंह अपने पांच अन्य साथियों के साथ अंतागढ़ थाना क्षेत्र के गोडरी गांव स्थित एक एक युवती के घर पहुंचा। यहां पहुंचते ही वह सभी को पुलिस वाला बताने लगा और युवती को थाने में बुलाने की बात कहते हुए चलने को कहा। घबराया पिता भी बेटी के साथ चलने को राजी हो गया।

आरोपी दोनों को अपने स्कोपियों वाहन में बैठाकर ले जाने लगे। पुलिस के भेष में आए आरोपी युवती व उसके पिता को अंतागढ़ थाना की ओर न ले जाकर नारायणपुर की ओर लेकर जाने लगे। तड़ोकी पहुंचते ही अपहरणकर्ताओं ने युवती के पिता को गाड़ी से जबरदस्ती उतार दिया. वहीं, दूसरी ओर घबराए परिजनों ने अंतागढ़ थाना पुलिस को फोन से इसकी पूरी जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए और तत्काल टीम का गठन किया। रावघाट थाने के सामने एमसीपी लगाकर पुलिस ने आरोपियों को गिफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि सूचना मिलने पर युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लाया गया है। अपहरणकर्ताओं को थाना लाकर पूछताछ करने पर एक तरफा प्यार में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है, जो आरोपियों के साथ मौजूद थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें