फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: पुलिस भर्ती में बोनस अंक के लिए बना दिया फर्जी खेल प्रमाण पत्र, आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 09:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में फर्जी प्रमाण पत्र का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित युवक को राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र दिया था। जो फर्जी था। 

विज्ञापन
कबीरधाम थाना कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाने के नाम पर एक युवक से ठगी हुई है। आरोपी ने पीड़ित युवक को राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र दिया था। इस प्रमाण को पुलिस भर्ती के दौरान उपयोग किया जाता है। ताकि भर्ती में बोनस अंक मिल सके।

इससे पहले यह प्रमाण पत्र फर्जी निकल गया। पीड़ित युवक का नाम निलेश चंद्रवंशी पिता दिनेश चंद्रवंशी उम्र 23, निवासी ग्राम लालपुर कला थाना पिपरिया है। उसने कवर्धा कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी संजय जांगडे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित युवक निलेश चंद्रवंशी  पुलिस भर्ती के लिए कवर्धा में तैयारी करता है। इसी दौरान उसे पता चला कि संजय जांगडे प्रैक्टिस करने वाले लड़कों को राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र बनाकर देता है। इससे भर्ती में लगाने से अतिरिक्त लाभ होगा।

निलेश ने संजय जांगडे से चर्चा कर प्रमाण पत्र देने की बात की। संजय ने निलेश से 12 हजार रुपये नगद लेकर फुटबॉल खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र दिया। जब प्रमाण पत्र की जांच किया तो वह फर्जी निकला। इसके अलावा कवर्धा समेत अन्य जगहों के लड़कों को फर्जी प्रमाण पत्र बेचा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें