फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 67 साल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, किया सात साल की बच्ची का शोषण

Sat, 02 Dec 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
तिलैया पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
झारखंड के एक स्कूल में हुई शर्मनाक घटना सामने आई है, वहां के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर एक छात्रा का शोषण करने का आरोप लगा है। यह आरोप जिस स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है उसका नाम तिलैया पब्लिक स्कूल है, यह स्कूल कोडेरमा में है।
विज्ञापन


रांची: चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जिस प्रिंसिपल पर यह आरोप लगा है उसकी उम्र 67 साल है, वहीं लड़की की उम्र सात साल बताई गई है। पुलिस ने अब शिकायत दर्ज कर ली है और फिलहाल जांच जारी है। बता दें कि पिछले दिनों स्कूलों से जुड़े कुछ और भी ऐसे मामले सामने आए थे। अरुणाचल प्रदेश के एक स्कूल में 88 छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए गए थे। टीचरों पर आरोप था कि उन्होंने ऐसा उन लड़कियों को सजा देने के लिए किया था।

इससे पहले तमिलनाडु का भी एक मामला सामने आया था, वहां की प्रिंसिपल ने स्कूल की लड़कियों से जबरन टॉयलेट साफ करवाया था।
  Jharkhand: 7-year-old allegedly molested by 67-year old Principal of Telaiya Public School in Koderma. Police says FIR has been registered & probe is underway. pic.twitter.com/PQ4UZz6wz2 — ANI (@ANI) December 2, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें