फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और सिटी बस के बीच जोरदार भिडंत, ड्राइवर समेत 20 लोग घायल

Wed, 17 Jul 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
रायपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक सामने से आ रहा था। इस बीच सेमरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस की ट्रक से भिडंत हो गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।  बस में सवार कई यात्रियों को काफी चोटें आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें