फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता को साथ लेकर घुम रहा था आरोपी, गंडई से गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रणवीरपुर का है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रणवीरपुर का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसला कर भगा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि आरोपी मुकेश अडमाची पिता धरमू अडमाची उम्र 22 निवासी ग्राम बीसावाडा थाना डुडासिवनी जिला सिवनी (एमपी) ने लड़की को अपने साथ ले गया है। 

विज्ञापन


बीते चार दिन से आरोपी को ट्रेस किया जा रहा था।आरोपी द्वारा लगातार लोकेशन बदल रहा था। कभी प्रयागराज(यूपी ) तो कभी एमपी के सिवनी, कटनी में था। इसे  लगातार चार-पांच दिन तक पीछा कर ग्राम गंडई के बस स्टैण्ड पर बालिका के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)87,64(2) एम65 (1) बीएनएस, 06 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें