फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cow Smuggling In Korba: आधी रात में हो रही थी गायों की तस्करी, गौ सेवकों को देखकर भागे तस्कर; एक पिकअप बरामद

Thu, 28 Dec 2023 02:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। जिले में आधी रात में गौ तस्करी की जा रही थी। गौ सेवकों ने गायों से भरी पिकअप को पकड़ा गया। वहीं, तस्कर मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
गौ-तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाथा में गौ तस्करी करते हुए एक पिकप को पकड़ा गया है। पिकअप में 12 गाय भरी हुईं थी। बताया जा रहा है कि देर रात झारखंड नंबर की तीन गाड़ी पाथा ग्राम मे निकल रहीं थी। इसमें दो पिकप और एक कार शामिल थी। कुछ स्थानीय लोगो कों संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने गौ सेवकों को सूचना दी। गौ सेवक वहा पहुंचे और वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


गौ सेवकों द्वारा बड़ी बहादुरी के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करी मे शामिल एक पिकअप और एक कार भागने मे कामयाब हो गई। बची हुई एक पिकअप को पकड़ लिया गया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। पिकअप से 12 गाय बरामद हुई हैं। वहीं, तस्करों की संख्या लगभग 10 से 15 बताई जा रही है,  जिनके पास धारदार हथियार भी थे। 

बरामद की गई गायों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बांगो थाना लाया गया। बरामद की गई गायों में दो गायों की मौत हो गई। वहीं गौ सेवकों ने क्षेत्र मे हो रहे गौ तस्करी पर लगाम लगाने व पकड़ी गई पिकअप के मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और कड़ी से कड़ी से कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आगे भी पेट्रोलिंग जारी रहेगी। मामले की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कि जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें