फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दर्दनाक हादसा: उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत

Sat, 12 Mar 2022 05:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पीड़ित रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनका चौपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को हाईवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांगो थाने के थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि हादसा बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव के पास बिलासपुर-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के तड़के हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनका चौपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से दो रमेश कुमार सिंह (59) और पंकज झा (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुधिनाथ झा (35) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। रमेश सिंह सूरजपुर जिले के रहने वाले थे और पंकज झा रायपुर के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आईपीसी के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें