फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, महिला ने आरक्षक के हाथ में काटा

Fri, 05 Jan 2024 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र मे रेड कार्रवाई  करने गये पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र मे रेड कार्रवाई  करने गये पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की ग्राम पंचायत परसदा के रहने वाले सुनील देवार गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करता है जिसकी शिकायत व सूचना पर थाना रतनपुर से रेड कार्रवाई  के लिए थाना प्रभारी द्वारा टीम गठन कर गांव में भेजा गया।  

विज्ञापन

 

इस पर ग्राम परसदा में सुनील देवार के घर जाकर छापामार कार्रवाई के दौरान सुनील देवार के स्थित बरामदे से बडी मात्रा में कच्ची महुआ शराब मिली। पुलिस टीम द्वारा शराब को जब्त कर आरोपी सुनील देवार को थाना लाते समय सुनील की पत्नि गौरी देवार व उनके परिवार के लोग पूर्णिमा भट्ट मनी देवार,शारदा भट्ट, बुधवारा बाई, पूर्णिता ने पुलिस टीम को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिया और टीम के साथ झुमा-झटकी करने लग गये। इस बीच आरोपी सुनील देवार की पत्नि ने अपने पति को ले जाने का विरोध करते हुये आरक्षक नंदकुमार यादव के हाथ को दांत से काट दिया साथ ही झुमा झटकी से प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली के लिनियार्ड को भी तोड़ दिया। 
 

इस दौरान आरोपी सुनील देवार मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। इस मामले मे नंदकुमार यादव ने थाना रतनपुर में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया इस पर आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं ग्राम परसदा में पांच आरोपी सुनील देवदत्त पिता गेंदराम देवदत्त,गौरी देवार पति सुनील देवार,पूर्णिमा भट्ट पति हरिप्रसाद भट्ट,मनी देवार पति हरिप्रसाद देवार,तथा शारदा भट्ट पति मनी भट्ट उम्र 18 वर्ष निवासी पकरिया थाना मुलमुला जिला जॉंजगीर को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें